‘हॉलीवुड में जाकर उछलो मत.. औकात में रहो..’ जब करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा की कर दी थी बेइज्जती

‘हॉलीवुड में जाकर उछलो मत.. औकात में रहो..’ जब करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा की कर दी थी बेइज्जती

बॉलीवुड दुनिया की ‘देसी गर्ल’ कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और आज वह हॉलीवुड की दुनिया में भी काफी पॉपुलर हो गई है। वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा फिल्मी दुनिया की एक बड़ी अभिनेत्री है जिनके पास काम की कोई कमी नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि उनके साथ काम करने के लिए बड़े-बड़े सुपरस्टार बेकरार है।

फिल्मों में काम करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा के कई दोस्त भी बने तो कई दुश्मन भी। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर से जुड़े झगड़े के बारे में जिसे कम ही लोग जानते हैं।

करण के शो में हुआ था विवाद दरअसल, करण जोहर का शो ‘कॉफी विद करण’ काफी पॉपुलर है और इस शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शिरकत कर चुके हैं। ऐसे में जब प्रियंका चोपड़ा इस शो में पहुंची थी तो करण जोहर ने उनका काफी अपमान किया था और उनके बारे में कुछ ऐसे शब्द बोल दिए थे जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता बिगड़ गया था और दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। रिपोर्ट की मानें तो यह मामला साल 2017 का है। ये उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा था।

क्या बोले थे करण जोहर?बता दें, जब प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थी तो करण ने कुछ ऐसा कमेंट कर दिया था जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी बुरी तरह नाराज हो गई थी। इसके बाद करण जोहर को फैंस ने भी काफी ट्रोल किया था।

बता दें, रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जोहर ने प्रियंका चोपड़ा से कहा था कि, “हमने तुम्हारे हॉलीवुड अचीवमेंट्स के बारे में सुना है। जैसे कि तुम वहां हो और तुमने काम भी किया है। तुम हर रेड कार्पेट, हर टॉक शो का हिस्सा बन चुकी हो। अब जब तुम यहां हो तो असली फन शुरू हुआ है। हमने तुम्हें इसीलिए काउच पर बुलाया है। बहुत हो गई तुम्हारी तारीफ। बहुत हो गया तुम्हारा ग्लोबल अचीवमेंट। हिंदी फिल्म एक्ट्रेस हो, अपनी औकात में रहो।”

सालों तक प्रियंका ने नहीं की थी करण से बात कहा जाता कि इस मामले के बाद प्रियंका चोपड़ा करण जौहर से बुरी तरह नाराज हो गई थी और उन्होंने करण जौहर से बात तक करना बंद कर दी थी। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों ने कई सालों एक दूसरे की शक्ल नहीं देखी। हालांकि समय रहते फिर इनका रिश्ता नॉर्मल हो गया और फिर यह दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म बता दें, प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म “इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी” में नजर आने वाली है। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएगी। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘मैट्रिक्स’ भी है जिसका भी उन्होंने पिछले दिनों पहला पोस्टर जारी किया था।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *