सालों बाद सामने आया टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का दर्द, कहा – मैं शरद के लिए इतनी पागल थी कि उसे पाने के लिए मैंने…

सालों बाद सामने आया टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का दर्द, कहा – मैं शरद के लिए इतनी पागल थी कि उसे पाने के लिए मैंने…

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचान नाम हैं। एक्ट्रेस की जबरदस्त एक्टिंग के चलते उन्हें घर-घर में पहचाना जाता है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक्ट्रेस की जिंदगी के उस किस्से के बारे में बताने वाले है, जब एक्ट्रेस अपने को-स्टार के साथ प्यार में पड़ गई। दोनों का प्यार काफी समय तक चला। लेकिन फिर एक मोड़ पर आकर उनके रास्ते अलग हो गए। जिसने एक्ट्रेस को बुरी तरह तोड़ दिया। यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपने प्यार को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाना मंजूर किया।

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाकात सीरीयल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर शरद मल्होत्रा से हुई। जहां पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। वो दोनों अपने रिश्ते को लेकर सीरीयस भी थे। ऐसे में उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने ऑफिशियल कर दिया कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ करीब 8 सालों तक रहे। लेकिन फिर दिव्यांका ने अपने इस रिश्ते में थोड़ा आगे बढ़ाने का सोचा और इसे शादी के मोड़ तक ले जाने की ठानी। इस फैसले ने ही दोनों के रास्ते अलग कर दिए। जहां एक तरफ दिव्यांका एक्टर शरद से शादी करना चाहती थी। वहीं शरद उस दौरान शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। लेकिन शादी के लिए दिव्यांका की उत्सुकता देख शरद ने इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला लिया। ब्रेकअप की बात सुन एक्ट्रेस का दिल मानो बिखर कर रह गया।

एक्ट्रेस ने इन सब बातों का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया। जिनमें उन्होंने बताया की ब्रेकअप के बाद उनका बुरा हाल हो गया था। उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की। यहां तक कि वो उस दौरान अंधविश्वास में विश्वास करने लगी। उनको लगने लगा कि किसी ने शरद मल्होत्रा के ऊपर कुछ कर दिया है, जिसके चलते उन्होंने यूं अचानक 8 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया।

आपको बता दें कि फिलहाल एक्ट्रेस इस सदमें से उबर चुकी हैं और विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। वहीं उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी कर ली है। दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *