निक जोनस की इस बीमारी ने कर दिया प्रियंका को परेशान, कहा – रात में सो भी नहीं पा रही

प्रियंका चोपड़ा…केवल एक नाम नहीं बल्कि ब्रांड बन गई हैं। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हैं। उनके चाहने वालों की फेहरिस्त लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक्ट्रेस भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है। जिसे सब जानना तो चाहते होंगे, लेकिन पूछ नहीं सकते। हम बात कर रहे हैं प्रियंका के बेडरूम सीक्रेट्स की। जिसके बारे में प्रियंका ने कई बातें बताई हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रिंयका निक जोनस से शादी करने के बाद वो निक की फैमिली के साथ लॉस एंजेलेस में ही रहने लगी। प्रिंयका और निक एक साथ बहुत खुश हैं। लेकिन प्रिंयका ने दोनों की जिंदगी से जुड़े जो खुलासे किए हैं, उन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। प्रिंयका का कहना है कि उनके पति निक जोनस उन्हें रात भर सोने नहीं देते। उनका कहना है कि कभी- कभी उन्हें काफी देर तक जगना पड़ता है। जिसका कारण कुछ और नहीं बल्की निक जोनस की डाइबटीज़ की प्रॉब्लम है। इस वजह से उन्हें काफी दिक्कत होती है।
प्रियंका बताती हैं कि वैसे तो निक अपनी हेल्थ का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं लेकिन फिर भी मुझे रात को जग- जग कर उनकी हैल्थ कंडीशन चेक करना पड़ता है। प्रिंयका के इस खुलासे के बाद से लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं कि वो अपने पति निक का काफी ध्यान रखती हैं। वो बताती हैं, निक जोनस अपना शुगर लेवल पहले से ही चेक कर के रखते हैं और इसका पूरा ख्याल रखते हैं कि रात को शुगर लेवल न बढ़ जाए। इसके लिए वे सारे प्रिकॉशन्श लेते हैं। लेकिन फिर भी प्रियंका रात में कई बार उन्हें चेक करती हैं।
प्रियंका ने फिलहाल हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन वो हॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। आने वाले दिनों में उनकी हॉलीवुड मूवी ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ रिलीज़ होने वाली है।