बॉलीवुड के इस फेमस एक्टर पर लगाया एक्ट्रेस ने सं’गीन आ’रो’प, कहा – मुझे न’शी’ला प’दा’र्थ पिला कर दिखाने लगा प्रा’इ’वे’ट पा’र्ट

खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल आर खान यानि केआरके अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। केआरके ज्यादातर विवादों का हिस्सा रहते हैं। हाल ही में उन्हें विवादित ट्विट्स के चलते गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर ट्विट किया था। उन्होंने दो साल पहले दोनों अभिनेताओं के लिए असंवेदनशील टिप्पणी की थी जिसके बाद उन पर केस दर्ज कर दिया गया था। इसके अलावा साल 2020 में उन्होंने अक्षय की फिल्म लक्ष्मी को लेकर भी विवादित ट्वीट किया था।
दो साल बाद मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उनकी जमानत याचिका पर 2 सिंतबर को सुनवाई होनी थी। हालांकि जज छुट्टी पर थे ऐसे में इस पर फैसला 5 सितंबर को होना तय हुआ था। केआरके अभी इस मुसीबत से बाहर भी नहीं निकले थे कि उन्हें लेकर छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कर लिया गया।
महिला ने केआरके पर लगाए संगीन आरोप
बता दें कि वर्सोवा पुलिस ने केआरके को एक एक्ट्रेस से कथित छेड़छाड़ के मामले में कस्टडी में ले लिया है। इस समय फिल्म क्रिटिक ऑर्थर जेल में बंद हैं। उन पर 27 साल की एक्ट्रेस ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ये मामला 2019 का है। पीड़िता का कहना है कि वो साल 2017 में मुंबई आई थी। वो एक्टर, सिंगर और फिटनेस मॉडल है। साल 2017 में उसकी मुलाकात केआरके से एक हाउस पार्टी में हुई थी।
केआरके ने खुद को बतौर प्रोड्यूसर इंट्रोड्यूस करवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने फोन नंबर्स भी एक्सचेंज किए थे। महिला का कहना है कि उसी साल केआरके ने उन्हें फिल्म में मौका देने का वादा किया था। केआरके ने महिला से कहा था कि वो फिल्म कैप्टन नवाब में उन्हें लीड रोल देंगे। साथ ही ये कहा था कि इमरान हाशमी इस फिल्म के हीरो होंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। वहीं केआरके फोन पर अश्लील कमेंट्स पास करने लगे थे।
केआरके ने महिला के साथ की थी जबरदस्ती
केआरके ने महिला को अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था। इस मौके पर जब वो नहीं पहुंची तो अगली शाम 7 बजे उनके घर गईं। महिला का आरोप है कि केआरके ने उन्हें शराब ऑफर की थी। उन्होंने पीने से मना कर दिया तो फिर जूस दिया गया। जूस पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगा। महिला ने कहा कि केआरके ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट भी शो किया था। ये सब देखकर वो डर कर वहां से भाग निकलीं।
महिला ने अपने दोस्त को सारी बातें बताईं। उनके दोस्त ने कहा कि केआरके का इंडस्ट्री में बड़ा दबदबा है। अगर उन्होंने शिकायत की तो उनके करियर पर बुरा असर पड़ेगा। इसके चलते वो चुप हो गईं। साल 2021 में उन्होंने इस बारे में अपने दूसरे दोस्त से बात की जिसने उन्हें पुलिस में शिकायत लिखवाने की सलाह दी। इसके बाद केआरके पर आईपीसी की धारा 354 ए और 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हालांकि केआरके के वकील का कहना है कि महिला ने उनके क्लाइंट पर झूठे आरोप लगाए हैं। वर्सोवा पुलिस का कहना है कि वो काफी समय से केआरके को खोज रहे थे। उन्हें पकड़ना आसान नहीं था।