Sonam Kapoor के लंदन वाले घर की तस्वीरें हुईं वायरल, खूबसूरती से सजाया गया है एक-एक कोना

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने दिखाई अपने घर की झलक: सोनम कपूर का स्टाइल तो हर किसी ने देखा है। फैशन के मामले में सोनम कपूर के आगे कोई भी एक्ट्रेस नहीं टिकती है। ऐसे में आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनम अपने आसपास की चीजों पर भी कितना ध्यान देती होगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लंदन हाउस की इनसाइड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
घर में चारों तरह हैं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पंसदीदा रंग: सोनम कपूर के घर के चारों ओर उनके पंसदीदा रंग दिखते हैं। चाहे बात दीवार की हो या फिर कुशन और बेडशीट्स की…..हर तरह सोनम कपूर के फेवरेट रंग ही नजर आते हैं।
घर की दीवारों पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने लगवाई है खूबसूरत तस्वीरें: घर की दीवारों को खूबसूरत बनाने के लिए सोनम कपूर ने इंडियन लुक वाले कई स्टिकर लगवाए हैं। सोनम कपूर ने अपने होम वीडियो टूर में कहा है कि इस घर को उन्होंने ऐसे सजाया है कि जिसके हर कोने से उन्हें अपने देश की मिट्टी याद आती है।
एक-एक चीज का सही इस्तेमाल: सोनम कपूर ने अपने घर में एक-एक चीज को इतने अच्छी तरह से इस्तेमाल किया है कि उनके आइडिया आपके भी काम आ सकते हैं।
सोनम कपूर के घर में हैं खूबसूरत फर्नीचर: सोनम कपूर के घर में इतने खूबसूरत फर्नीचर हैं कि आप एक-एक चीज से अपनी नजरें आसानी से हटा तो नहीं ही पाएंगे।
घर के हर कोने में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को मिलता है सुकून: सोनम ने अपने घर को इतने करीने से सजाया है कि हर एक कोने में सुकून है। सोनम कपूर के घर की इन तस्वीरों को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।