सोहेल ने बनाये जबरजस्ती संबंध कर दिया बच्चा पैदा! एक्स-पत्नी सीमा ने कहा – मुझे लड़कों में नहीं लड़कियों में इंटरेस्ट

अरबाज खान ने जब मलाइका अरोड़ा से तलाक लिया तो हर किसी के होश उड़ गए थे। वहीं कुछ समय पहले सोहेल खान ने भी अपनी पत्नी सीमा से तलाक लेकर लोगों को हैरान कर दिया। दोनों ने अपने 22 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि सोहेल और सीमा सजदेह इस तरह से एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। हाल ही में सीमा सजदेह इस मामले पर बात करती हुई भी नजर आईं।
नेटफ्लिक्स के शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का नया सीजन दर्शकों के सामने आ चुका है। इस शो के आते ही संजय कपूर की पत्नी महीप ने बड़ा खुलासा किया था। वहीं अब फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह ने भी एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने और सोहेल के रिश्ते टूटने को लेकर जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने जो बातें कहीं उससे हर कोई हैरान रह गया।
सीमा सजदेह ने की हैरान कर देने वाली बात
नेटफ्लिक्स के शो में इंडियन मैचमैकिंग शो की सीमा तपारिया यानी सीमा आंटी भी पहुंचीं। इस शो में सीमा आंटी सोहेल की एक्स वाइफ के लिए रिश्ते ढूंढने की बात करती भी नजर आईं। एक एसिपोड में सीमा तपारिया ने गेस्ट अपीयरेंस की। इस एपिसोड में महीप कपूर ने सीमा आंटी से अपनी दोस्त के लिए परफैक्ट मैच ढूंढने की अपील की। ऐसे में सीमा आंटी ने पूछ लिया कि आखिर सोहेल और सीमा की शादी क्यों टूटी?
सीमा सजदेह ने कहा कि उनके ख्यालात नहीं मिलते थे। वो पांच साल पहले ही सोहेल खान से अलग हो चुकीं थीं। सीमा आंटी ने आगे पूछा- लेकिन 22 साल बाद आपको समझ आया कि आपकी सोच नहीं मिलती। इस पर फैशन डिजाइनर ने कहा- इन बातों में समय लगता हैं। इसके साथ उन्होंने बेहद ही हैरान कर देने वाली बातें कह दी।
सोहेल से रिश्ते टूटने पर कही ये बात
सीमा सजदेह ने कहा- शायद मुझे औरते पसंद हैं। ये सुनकर महीप कपूर के होश उड़ गए। वहीं सीमा तपारिया भी हैरान रह गईं। इसके बाद सीमा सजदेह ने कहा कि वो मजाक कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने सीमा तपारिया के बारे में बात करते हुए कहा- मुझे लगता है उनके पसीने छूट रहे हैं। सीमा की बात सुनने के बाद महीप कपूर ने सीमा आंटी से मैचमैंकिग की बात की। उन्होंने पूछा कि क्या वो उनकी सहेली के लिए दुल्हन ढूंढ सकती हैं?
इस पर सीमा तपारिया ने कहा- मैं ये सब नहीं करती। भारत में अभी लोग इसे लेकर ओपन नहीं हैं। शायद भविष्य में ये हो पाए, लेकिन अभी नहीं हो सकता। वहीं दूसरी तरफ सीमा सजदेह ने अपने और सोहेल के तलाक पर खुलकर बातें कीं। उन्होंने कहा- हम आपका ही फॉर्मूला अपना रहे थे। क्योंकि हम अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे थे। हमनें फुल फॉर्मुला लगाकर देख लिया। उन्होंने भी कोशिश की, ऐसा नहीं है कि हमने कोशिश नहीं की। लेकिन बच्चों के आने के बाद से चीजें बदल जाती हैं।
सीमा तपारिया ने सीमा से बच्चों के रिएक्शन को लेकर सवाल किए। इस पर सीमा सजदेह ने कहा- मेरा छोटा बेटा बहुत छोटा है। वो अभी 10 साल है लेकिन मेरा बड़ा बेटा इसे सही मानता है। बता दें कि फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसमें नीलम कोठारी, भावना पांडे, महीप कपूर नजर आती हैं।