एक दूसरे को डेट करने के कई सालो बाद एक ही छत के नीचे दिखाई दिए शाहरुख और प्रियंका, तस्वीरों ने हिला दिया इंटरनेट…

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों दुबई में हैं. बीते दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में सुपरस्टार शाहरुख खान मक्का शरीफ में नजर आ रहे हैं। जहां वह उमराह करने पहुंचे थे। इसके बाद देर रात सुपरस्टार शाहरुख खान ने दुबई में होने वाले रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की. जहां उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं। इस फिल्म फेस्टिवल से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं। जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचाना शुरू कर दिया है।
सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा इस दौरान सालों बाद किसी इवेंट में नजर आए। जहां शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों ने मीडिया की सुर्खियां बटोरीं। दुबई में हुई इस अवॉर्ड नाइट में सुपरस्टार शाहरुख खान ब्लैक सूट में नजर आए. जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस खास इवेंट के लिए बेहद खूबसूरत डिजाइनर सीक्विन गाउन पहना था. जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
इस दौरान फिल्म स्टार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ देख उनके फैन्स खुशी से झूमने लगे. दोनों सितारों को साथ देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए। फिल्म स्टार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म डॉन सीरीज में साथ काम किया था। जिसमें उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने काफी हलचल मचाई थी.
खबरें थीं कि ये दोनों स्टार्स साथ में शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, बाद में गौरी खान ने कथित तौर पर दोनों सितारों के बीच एक बड़ी दीवार खींच दी। हालांकि इन विवादों के बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर पर फोकस करना जारी रखा और आज एक बड़ी ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।