अम्बानी की पत्नी के साथ बनाये थे संजय दत्त ने सम्बंध, पोल खुलते ही रातों रात करना पड़ा था यह काम।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहे हैं। उन पर बनी फिल्म ‘संजू’ सामने आने के बाद से संजय दत्त की जिंदगी के बारे में लोगों को काफी चीजें पता चल गई हैं। लेकिन अब भी उनकी जिंदगी से जुड़ी कई बातों से लोग वाकिफ नहीं हैं। इसी तरह हाल ही में उनसे जुड़ा एक मामला लोगों के बीच सुर्खियों में है। जिसमें पता चल रहा है कि एक समय पर संजू बाबा बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी के लिए दीवाने थे। वहीं, टीना भी संजय से प्यार करती थी। आज हम दोनों के रिश्ते के बारे में ही बात करने वाले हैं।
टीना अम्बानी के साथ संजय दत्त के अफेयर की खबरें: गौरतलब है कि टीना अंबानी पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थी। लोग उनकी खूबसूरती से लेकर उनकी एक्टिंग के दीवाने थे। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम भी किया है। जिनमें से एक नाम संजू बाबा का भी था। टीना एक्टर संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आती थी। दोनों एक समय पर रील कपल के साथ-साथ रियल कपल भी बन गए थे। दोनों कलाकार एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। धीरे-धीरे दोनों की ये दोस्ती प्यार में बदल गई थी। संजय और टीना को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंच गया था।
When Sanjay Dutt Revealed How His Once GF Tina Munim Had Taken His Mother, Nargis’ Place In His Life
टीना अम्बानी ने किया संजय दत्त के साथ शादी से इनकार: लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया। जानकारी के मुताबिक, संजय दत्त की लव गर्ल टीना अंबानी ने संजय दत्त से शादी करने से साफ इंकार कर दिया था। दरअसल, उस समय संजय दत्त को कई बुरी आदतें थी। जिसके बारे में टीना को पता नहीं था। लेकिन जब उन्हें उन बातों का पता लगा तो उन्होंने संजू बाबा से ब्रेकअप कर लिया और हमेशा के लिए उनसे दूर चली गई।
इस समय वो भारत के जाने-माने बिजनेस मैन अनिल अंबानी के साथ शादी करके बहुत खुश हैं। हालांकि, फैंस को अनिल अंबानी और टीना की जोड़ी बहुत पसंद आती थी। वहीं अगर बात करें संजू बाबा की तो वो भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और फिलहाल वो मान्यता दत्त संग अपनी तीसरी शादी में हैं। दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं।
खैर, अब बढ़ें संजू बाबा के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केजीएफ 2’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रवीना टंडन, साउथ सुपरस्टार यश जैसे बड़े कलाकार नज़र आएंगे। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक्टर की ये फिल्म कल यानी 14 अप्रैल को रिलीज़ होगी।