राखी सावंत ने घूटनों के बल बैठकर आदिल को किया शादी के लिए प्रपोज, इसके बाद जो हुआ देखने लायक

मनोरंजन जगत में एक्टिंग का हुनर हर किसी के पास है। लेकिन नौटंकी करना सबके बस की बात नहीं होती। वहीं राखी सावंत एक ऐसी अदाकारा हैं जो अपने नौटंकी या कहें ड्रामे के लिए मशहूर हैं। राखी पर्दे पर और उसके पीछे भी ड्रामें करती नजर आती हैं। ये ही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। राखी का ड्रामा लोगों को काफी पसंद भी आता है। पैपराजी भी उन्हें कैमरे में कैद करना पसंद करते हैं। राखी की तस्वीरें और मस्ती भरे वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।
पिछले काफी समय से राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी को डेट कर रहीं हैं। राखी और आदिल अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में राखी और आदिल का एक वीडियो सामने आया है। ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें राखी आदिल को प्रपोज करती नजर आ रही हैं।
सामने आए वीडियो में राखी आदिल को प्रपोज करती दिख रही है। राखी ने हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिया है। इसके साथ ही वो घूटनों पर बैठकर आदिल को प्रपोज करती नजर आ रहीं हैं। राखी आदिल से शादी की बात करती हैं लेकिन वो जवाब नहीं देते हैं। इसके जवाब में राखी कहती हैं- ला मेरे फूल वापस कर। इसके बाद आदिल राखी को गले लगा लेते हैं।
अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विरल भयानी द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के कई कमेंट्स आ रहे हैं। पहले राखी आदिल से कहती हैं- आई लव यू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे। इसके बाद वो आदिल से कई बार ये सवाल करती हैं। जिसके बाद आदिल कोई जवाब नहीं देते हैं तो राखी सबके सामने छिना झपटी करने लगती हैं।
वीडियो पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया: अब इनके इस वीडियो को यूजर्स फेक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इनकी अलग ही कहानी चल रही है। एक ने लिखा- कितना फेक रिलेशनशिप है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसके लिए दीपक कलाल ही सही बंदा है। एक ने लिखा- अरे ये राखी कितनी शादियां करेगी। हालांकि बहुत से लोगों को राखी और आदिल की लव स्टोरी पसंद आती है। कई लोगों का मानना है कि राखी के साथ आदिल काफी सीरियस हैं। उनकी संगत में वो अच्छे कपड़े भी पहनने लगी हैं।
बता दें कि राखी ने काफी पहले खुलासा किया था कि उन्होंने शादी कर ली है। उनके पति का नाम रितेश है। रितेश बिग बॉस का हिस्सा भी बने थे। इसमें राखी उनके साथ नजर आईं थीं। हालांकि शो खत्म होते होते इनका रिश्ता टूट गया था। साथ ही ये खबरें भी आने लगीं थीं कि राखी ने कोई शादी नहीं की। वहीं रितेश बिग बॉस के क्रू मेंबर में से एक शख्स हैं जो इस ड्रामें के लिए लाए गए थे। राखी ने इससे पहले दीपक कलाल से शादी की बात कही थी, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। फिलहाल वो आदिल के साथ नजर आती हैं। देखना होगा कि राखी का ये रिश्ता कितने समय तक चलता है।