प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, बोल दी अपनी शादी को लेकर इतनी बड़ी बात

प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, बोल दी अपनी शादी को लेकर इतनी बड़ी बात

प्रियंका चोपड़ा हमारे देश का गर्व हैं , इस बात को तो कोई नकार नहीं सकता. अपने देश में खूब नाम कमाने के बाद अब ये अभिनेत्री हॉलीवुड में भी पूरी तरह से छा गयी है , और वहां की भी लाखों करोड़ों की जनता का दिल जीत लिया है. भले ही प्रियंका ने कितनी ही सफलता हासिल क्यों न कर ली हो लेकिन उनकी सबसे अच्छी बात जो सभी को पसंद आती है वह है की आज भी प्रियंका अपने देश और अपनी संस्कृति से जुडी हैं. यही कारण है की अभी जब प्रियंका ने अमेरिका में अपना खुद का होटल खोला तो उन्होंने पूरे हिन्दू रीती रिवाज से उद्घाटन किया.

क्यों हैं प्रियंका चोपड़ा गुस्से में और आखिर क्या राज़ खोला उन्होंने सभी की सामने
साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने जोनस परिवार के सबसे छोटे बेटे और अमेरिका के एक मशहूर सिंगर निक जोनस से शादी की. प्रियंका का देश प्रेम उनकी शादी में भी पूरी तरह दिखा और वो इस तरह की जहां सभी सेलिब्रिटी विदेश जाकर शादी रचा रहे हैं , वहीँ प्रियंका ने निक और उनके परिवार को अपने देश भारत में आमंत्रित किया और उनकी शादी पहले पूरे हिन्दू रीती रिवाज से हुई और उसके बाद उनके ससुराल के रीती रिवाज़ से. पर सभी ने देखा की प्रियंका और निक की शादी के बाद तरह तरह की बातें हुई , लोगों ने उनका खूब मज़ाक उड़ाया , जिसका जवाब प्रियंका ने अब दिया है.

प्रियंका चोपड़ा का फूटा गुस्सा , बोली अपनी शादी को लेकर बड़ी बात
निक और प्रियंका की शादी के बाद जब लोगों ने उनके उम्र के फासले का मज़ाक बनाया , उनपर तरह तरह के जोके बनाये तो इसका जवाब प्रियंका ने भी पूरी सूझ बूझ के साथ दिया. प्रियंका ने कहा जब लड़का लड़की से उम्र में कई साल बड़ा होता है तो तब किसी को कोई आपत्ति नहीं होती है , लेकिन वहीँ जब लड़की बड़ी हो तो सभी उनका मज़ाक बनाने लगते हैं. आखिर ऐसा लिंग का भेद भाव क्यों.

प्रियंका ने बताया की उन्होंने निक को उनके लुक्स देखकर पसंद किया. निक को देखकर उन्हें लगा की वो उनके साथ जीवन बिता सकती हैं. प्रियंका ने बताया की मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता की कोई हमारे बारे में क्या बोल रहा है. निक और मेरे बीच एक चीज़ जो बहुत महत्वपूर्ण है वह है की हम दोनों एक दुसरे से दो या तीन हफ्ते से ज़्यादा दूर नहीं रहते. आपको बता दे की प्रियंका और निक अपने जीवन में बहुत खुश हैं और उन्होंने अपने घर नन्ही परी का स्वागत किया है.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *