काला चश्मा और बिकीनी पहन पूल में उतरी प्रियंका चोपड़ा, 39 की उम्र में किया 19 की लड़कियों को फेल

काला चश्मा और बिकीनी पहन पूल में उतरी प्रियंका चोपड़ा, 39 की उम्र में किया 19 की लड़कियों को फेल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपने अभिनय का परचम लहराया है। वे वर्तमान में अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अमेरिका के Los Angeles के आलीशान घर में रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपनी जिंदगी के प्यारे लम्हों को साझा करती रहती हैं।

गर्मी में खुले आसमान में नहाते दिखी प्रियंका बीते कुछ दिनों से प्रियंका पर सेक्सी दिखने का बहुत सवार हुआ है। वह लगातार अपनी बिकीनी फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस के दिलों कि धड़कनें बड़ा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर के पूल में नहाते हुए कुछ तस्वीरें जगजाहिर की हैं। इन तस्वीरों में वह स्विमिंग पूल के अंदर बिकीनी पहने गर्मी के सीजन में कूल रहने का प्रयास करती दिख रही हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की है। पहली में वह एक प्रोफेशनल मॉडल की तरह शानदार पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर वे एक सामान्य महिला की तरह हँसते हुए बस पूल का आनंद ले रही हैं। इन दोनों तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन भी एकदम सटीक दिया है। उन्होंने लिखा – Instagram Vs Reality।

इन तस्वीरों में प्रियंका येलो स्ट्रिप्ड बिकीनी पहने हुए हैं। उन्होंने आँखों पर बड़े कूल से दिखने वाले सनगलसेस लगाए हुए हैं। कानों में हूप इयरइंग्स हैं। वहीं बालों का बन बनाया हुआ है। इस लुक में वह बहुत ही सुंदर और कूल लग रही हैं। प्रियंका 39 साल की हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने खुद को बहुत फिट रखा हुआ है।

पहले भी पूल में उतर दिखाई अदाएं इसके पहले प्रियंका ने ब्लैक बिकिनी में कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किए थे। इस दौरान वह पूल में 90 के दशक के गाने दिल है कि मानता नहीं, भीगी भीगी रातों में, नीले नीले अंबर इत्यादि सुनते नजर आ रही थी। उन्हें देख ऐसा लगा कि काफी दिनों के बाद उन्हें काम से छुट्टी और अपने खुद के लिए समय मिला है। वे इस वक्त का पूरा फायदा उठाते दिखाई दे रही हैं।

बताते चलें कि इस साल जनवरी में ही प्रियंका और निक एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। उन्हें ये बेटी सरोगेसी से हुई है। टीएमजेड के अनुसार कपल ने अपने बच्चे का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र के मुताबिक उसका जन्म 15 जनवरी को रात 8 बजे के बाद सैन डिएगो के एक हॉस्पिटल में हुआ था।

लेकिन दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका और निक ने अभी तक न तो बच्चे के जेंडर के बारे में और न ही उसके नाम के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा की है। बस उन्होंने ये जरूर बताया था कि वे लोग पेरेंट्स बने हैं। फिलहाल फैंस प्रियंका की बेटी की एक झलक पाने को बेताब हैं।

इन फिल्मों में आएगी नज काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को हम सभी जल्द ही ‘सिटाडेल’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में देखेंगे। इसके अलावा वे कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *