PHOTOS: राज बब्बर ने बेटे प्रतीक का बर्थडे बनाया खास, हवन हुआ, कटा केक

राज बब्बर-स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस मौके पर उन्होंने पिता राज बब्बर और सारी फैमिली के साथ पूजा की और केक भी काटा। प्रतीक ने इस खास दिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं और इस प्यार का आभार जताया। फोटो के साथ वीडियो क्लिप भी है। इसमें उनकी बहन जूही बब्बर प्रतीक को केक खिलाती दिख रही हैं। प्रतीक का बर्थडे 28 नवंबर को था।
जूही और आर्य के साथ दिखी बॉन्डिंग: प्रतीक बब्बर ने 36 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई है। उनके बर्थडे पर घर में पूजा हुई और उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ केक भी काटा। प्रतीक ने फोटोज और वीडियोज शेयर करके लोगों का आभार जताया है। प्रतीक ने लिखा है, 36 इयर्स स्ट्रॉन्ग, आपके प्यार का आभारी हूं। इस पर आर्य बब्बर ने जवाब दिया है, तुमको बहुत प्यार करता हूं। जूही बब्बर ने भी इमोजी के साथ प्यार जताया है। उनके पोस्ट पर कई सिलेब्स ने भी बधाी दी है।
राज बब्बर ने की पूजा: पहली पोटो में प्रतीक के घर पर हवन चल रहा है। साथ में उनकी स्टेप मॉम नादिरा बब्बर उनके कंधे पर हाथ रखे बैठे हैं। पुजारी मौजूद है और राज बब्बर हवन कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रतीक अपने पिता राज बब्बर के साथ केक काट रहे हैं। वीडियो क्लिप में जूही बब्बर उन्हें केक खिला रही हैं। एक और फोटो में आर्य बब्बर प्रतीक को पकड़े हुए हैं। उनके चेहरे पर केक की क्रीम लगी है।
जन्म के बाद हुआ था मां का निधन: प्रतीक राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। उनके जन्म के बाद उनकी मां का निधन हो गया था। उनके पिता की पहली वाइफ नादिर बब्बर के दो बच्चे आर्य बब्बर और नादिरा बब्बर हैं। शादी से पहले राज बब्बर और स्मिता लंबे वक्त तक लिवइन में रहे थे। स्मिता के निधन के बाद राज अपनी पहली वाइफ के पास वापस लौट गए थे।