योगी मंत्रिमंडल में इस बार होगी डिप्टी CM की भरमार, इन लोगों को किया गया..

योगी मंत्रिमंडल में इस बार होगी डिप्टी CM की भरमार, इन लोगों को किया गया..

योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल की, जिसके करीब 2 हफ्ते बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में रखा गया है। यहां योगी आदित्यनाथ के साथ साथ कई और मंत्री भी अपने पद की शपथ लेंगे।

जानकारी के अनुसार इस बार राज्य के चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इनमें केशव मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा का नाम भी शामिल है। इनके अलावा महेंद्र सिंह और असीम अरुण को भी उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा जाएगा। बता दें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई बड़े राजनेताओं और बड़ी हस्तियों को बुलाया गया है।

इस कार्यकर्म में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस कार्यकर्म में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों और बिजनेसमैन को भी बुलाया गया है। कार्यकर्म की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को योगी सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह होना है।

जानकारी के अनुसार इस समारोह में अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन, बोनी कपूर और अनुपम खेर जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों को बुलाया गया है। इनके अलावा टाटा ग्रुप के तनम्य चक्रवती, अंबानी ग्रुप से नीरज अंबानी, आदित्य बिरला ग्रुप से कुमार मंगलम बिरला, अडाणी ग्रुप से गौतम अडाणी, महिंद्रा ग्रुप से आनंद महिंद्रा और हीरानंदानी ग्रुप से दर्शन हीरानंदानी को भी इस कार्यकर्म में आमंत्रित किया गया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *