सचिन पायलट CM पद के सवाल पर बोले, पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे; बताई ये वजह

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच सचिन पायलट ने कोच्चि में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। कोच्चि में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। पार्टी जो भूमिका तय करेगी। उसे स्वीकार करेंगे। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव कराने का साहस है। कई राज्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए है। निर्णय राहुल गांधी को ही निर्णय लेना है। सीएम गहलोत के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि हमें दो या तीन इंतजार करना चाहिए। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता से होंगे। उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोच्चि गए है। आपको बता दें सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच आज दिल्ली गए है। सीएम गहलोत सोनिया गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा अडिग हौसलों के साथ आगे बढ़ रही है
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अडिग हौसलों के साथ आगे बढ़ रही है। राहुल गांधी के साथ नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति, जन-जन तक ले जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस के प्रति देश का दृढ़ विश्ववास है। सचिन पायलट ने कहा कि देश की जनता आज महंगाई से त्रस्त है। पीएम मोदी ने 2014 से पहले जो वादें किए थे। उन्हें पूरा करना चाहिए। देश की जनता बीजेपी से जानना चाहती है कि महंगाई पर लगाम कब लगेगी और बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा।
पायलट विधायक दल की बैठक में नहीं हुए शामिल
उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की वजह से सचिन पायलट मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन भरने के संकेत दे दिए थे। सीएम गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से अनुरोध करेंगे। अनुरोध अस्वीकार करते है तो नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि वे चाहते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने। कांग्रेस कार्यकर्ता यही चाहते हैं।