पाकिस्तान जाने की सलाह देने के बाद हिमंत सरमा ने फिर किया राहुल पर हमला, जारी किया VIDEO

राहुल गांधी ने बुधवार को 3,570 किलोमीटर लंबे पैदल मार्च की शुरुआत की। कांग्रेस 150 दिनों की इस यात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर फिर हमला किया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता को यह यात्रा भारत से बाहर पाकिस्तान-बांग्लादेश में करनी चाहिए और अखंड भारत के लिए कार्य करना चाहिए। उनके बयान पर पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई थी। पड़ोसी मुल्क ने सरमा के बयान को सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि, सरमा ने अपना हमला आज भी जारी रखा। उन्होंने एक पैरोडी वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पर तंज कसा है।
राहुल गांधी ने बुधवार को 3,570 किलोमीटर लंबे पैदल मार्च की शुरुआत की। कांग्रेस 150 दिनों की इस यात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। साथ ही पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की इस यात्रा से काफी उम्मीद है।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गाधी को निशाने पर ले लिया। पहले उन्होंने पाकिस्तान जाने की सलाह दी। अब एक वीडियो के जरिए तंज कसा है।
जयराम रमेश ने कहा, “मैं असम के सीएम को गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि उन्हें 20-25 साल कांग्रेसमें रहने के बाद हर दिन अपनी वफादारी साबित करनी होती है।” जयराम रमेश ने उन्हें “कुर्सी आलोचक” कहा। साथ ही भाजपा पर भटकाव की रणनीति तैयार करने का आरोप लगाया।
असम के मुख्यमंत्री द्वारा ट्विटर पर एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया गया है, जो एक बॉलीवुड गाने की पैरोडी है। वीडियो में मुख्य पात्र के रूप में राहुल गांधी को दिखाया गया है। इस वीडियो के जरिए काफी तंज कसने की कोशिश की गई है। उन्हें कांग्रेस की चुनावी असफलताओं के लिए जिम्मेदार करार दिया गया है।