Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज 31वां दिन, राहुल बोले- सावरकर को अंग्रेजों से मिलते थे पैसे

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज 31वां दिन, राहुल बोले- सावरकर को अंग्रेजों से मिलते थे पैसे

राहुल गांधी ने कहा, Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज 31वां दिन, राहुल बोले- सावरकर को अंग्रेजों से मिलते थे पैसेहमारी भारत जोड़ो यात्रा भाजपा व आरएसएस द्वारा फैलाई गई हिंसा व नफरत के खिलाफ है। हम भारत को जोड़ने निकले हैं। उन्होंने पीएफआई के सवाल पर कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाला व्यक्ति कौन है और वह किस समुदाय से आता है।

भारत जोड़ो यात्रा के 31वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके नेताओं ने आजादी की लड़ाई लड़ी। महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू ने देश के लिए अपनी जान दी, लेकिन जहां तक मेरी समझ है आरएसएस अंग्रेजों की मदद कर रहा था और सावरकर को अंग्रेजों से पैसे मिल रहे थे। राहुल गांधी ने कहा, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में भाजपा कहीं नहीं दिखती है।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, हमारी भारत जोड़ो यात्रा भाजपा व आरएसएस द्वारा फैलाई गई हिंसा व नफरत के खिलाफ है। हम भारत को जोड़ने निकले हैं। उन्होंने पीएफआई के सवाल पर कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाला व्यक्ति कौन है और वह किस समुदाय से आता है। नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र विरोधी कार्य है और हम ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है संविधान पर विश्वास रखती है।

देश का किसान व मजदूर महंगाई से परेशान
राहुल ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं कई लोगों से मिल रहा हूं। इनमें ज्यादातर किसान, मजदूर व छोटे उद्यमी हैं। सभी भाजपा राज में 40 प्रतिशत कमीशन व महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर कहा कि हम नई शिक्षा नीती का विरोध कर रहे हैं, क्यों कि वह हमारी संस्कृति हमारे इतिहास को बर्बाद कर रही है। नई शिक्षा नीति हमारे मूल्यों पर चोट है। उन्होंने कहा, कुछ लोग शिक्षा का केंद्रीकरण करना चाहते हैं, लेकिन हम इसका विकेंद्रीकरण चाहते हैं, जो हमारी संस्कृति को दर्शाती है।

कर्नाटक के तुमकुरू से शुरू हुई यात्रा
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे हो चुके हैं। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अपने 31वें दिन में पहुंच गई है। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरू के मायासांद्रा से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजुम दिखाई दिया। बता दें, इससे पहले शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में इंदिरा लंकेश व कवित लंकेश भी शामिल हुईं थीं। दो महिलाएं पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की मां व बहन हैं। गौरी की 2017 में हत्या कर दी गई थी।

3570 किमी की दूरी तय करेगी यात्रा
सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की गई यह यात्रा कई राज्यों से होते हुए कश्मीर तक की दूरी तय करेगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को “भारत यात्री” नाम दिया है। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *