मलाइका के Kiss ने किया हैरान कर देने वाला कमाल, पल भर में ज़िंदा हो गई पेपर पर ड्रॉ की हुई मछली

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस मलाइका की एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। मलाइका फिलहाल फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन वो आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस एक मछली को किस करती नज़र आ रही हैं। फैंस को उनका ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
आपको बता दें कि मलाइका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की ये वीडियो यूट्यूब पर पड़ते ही वायरल हो गई। वायरल वीडियो फेमस शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ का है। जहां एक कंटेस्टेंट अभिषेक आचार्य आते हैं और आते ही अभिषेक जजेस से उनके करीब आने के लिए कहते हैं। जिसके बाद जो होता है, वो देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं।
अभिषेक के पास आने के लिए पूछने पर मलाइका बाकी दोनों जजेस से पूछकर उन्हें अलाउ कर देती हैं। जिसके बाद अभिषेक मलाइका के पास आते हैं और पूछते हैं कि उन्होंने कभी मछली को किस किया है, जिसके बाद मलाइका मना कर देती हैं। जिस पर अभिषेक अपनी जेब से एक छोटे पेपर पर बनी मछली की ड्रॉइंग निकालते हैं और मलाइका को किस करने के लिए कहते हैं।
जिसके बाद मलाइका उसको किस कर देती हैं। एक्ट्रेस के किस करने के बाद अभिषेक उस ड्रॉइंग को लाइटर से जला कर पानी की ग्लास में डाल देते हैं। लेकिन अचानक से वो ग्लास में मछली तैरने लगती है। ये देख वहां मौजूद सभी लोग काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं। जिसके बाद मलाइका उस मछली को ग्लास के बाहर से किस करती हैं।
बता दें कि मलाइका अपनी वीडियोज़ के अलावा अपनी लव लाइफ के चलते भी चर्चा में रहती हैं। मलाइका बीते कुछ सालों से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। फैंस दोनों की पोस्ट्स को भी बहुत पसंद करते हैं। आए दिन दोनों कलाकारों को एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। दोनों कलाकार आए दिन एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया के सहारे भी प्यार जताते नज़र आते रहते हैं।