सावन में शुक्रवार को करें ये विशेष उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर, जीवन की कई परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

सावन में शुक्रवार को करें ये विशेष उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर, जीवन की कई परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

सावन का महीना शुरु हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव जी को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव जी के विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त भी सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सावन माह में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। हर कोई भगवान शिव जी की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करके उनको प्रसन्न करने की कोशिश करता है। ऐसा बताया जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी अपने भक्तों से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

आपको बता दें कि सावन का हर दिन शुभ और कल्याणकारी होता है। सावन के महीने में भगवान शिव जी की विशेष कृपा होती है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए उपाय किए जा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सावन महीने में किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

सावन का धन और समृद्धि से होता है खास संबंध:
सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है और इस महीने का धन और समृद्धि से खास संबंध बताया जाता है। अगर सावन के पवित्र और पावन महीने में छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो आप आसानी से धन और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। तो आज हम आपको सावन के शुक्रवार का एक विशेष उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप आर्थिक तंगी से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

सावन में शुक्रवार को करें ये विशेष उपाय:
अगर आप सावन के शुक्रवार को एक विशेष उपाय करते हैं, तो इसके बाद आपका भाग्य बदल जाएगा। इस उपाय को करने से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाएंगी और किसी भी तरह के कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा। आप शुक्रवार के दिन सुबह भगवान शिव जी के मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर जल अर्पित कीजिए। इसके बाद वहीं बैठकर शिव के पंचाक्षर मंत्र “नमः शिवाय” का कम से कम 108 बार जाप कीजिए।

जब आप इस मंत्र का जाप कर लें तो उसके बाद मां लक्ष्मी जी के मंत्र “ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:” का जाप कीजिए। इसके बाद शाम को भगवान शिव जी की आरती करें और फिर मां लक्ष्मी जी की आरती कीजिए। आरती करने के पश्चात भगवान शिव और मां लक्ष्मी जी से धन प्राप्ति की प्रार्थना कीजिए।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर रोजाना लाल फूल चढ़ाएं:
अगर आप किसी भी प्रकार के कर्ज से परेशान चल रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में सावन के महीने में रोज शिवलिंग पर लाल रंग का फूल अर्पित कीजिए और फिर नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पित करें। फिर शिवलिंग की परिक्रमा कीजिए। इसके बाद मां लक्ष्मी जी को लाल रंग का गुलाब अर्पित कर मीठे पकवान का भोग लगाएं और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना कीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो आपको सभी तरह के कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *