अनुष्का से पहले मृणाल ठाकुर ने देखें थे विराट की पत्नी बनने के सपने, 5 साल बाद किया खुलासा

अनुष्का से पहले मृणाल ठाकुर ने देखें थे विराट की पत्नी बनने के सपने, 5 साल बाद किया खुलासा

दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के सिर्फ इंडिया में ही नहीं विदेशों तक फैन हैं। इसका एक कारण उनका लुक और चार्म भी है। वैसे तो अब वे अनुष्का शर्मा से शादी कर चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है। लेकिन एक समय था जब वे किसी के क्रश हुआ करते थे। हम बात कर रहे हैं जर्सी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। उन्होंने बताया कि करीब पांच साल पहले वह तेजतर्रार बल्लेबाज विराट कोहली से पागलपन से प्यार करती थीं। उनके लिए वह पूरी तरह से दीवानी थीं।

एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने खुलासा किया कि पांच साल पहले वह विराट कोहली के प्यार में थीं। इसके साथ ही मृणाल ने खुलासा किया कि उन्हें क्रिकेट से कितना प्यार है और यह सब उनके भाई की वजह से है। स्पोर्ट्स के बारे में बात करते हुए जर्सी फेम एक्ट्रेस ने बताया कि वह स्कूल के दिनों में भी स्पोर्ट्स पर्सन थीं। अपनी टीनएज में वे बहुत पॉजिटिव थीं और जोनल लेवल तक कई खेल खेल चुकी हैं, जिसमें बास्केटबॉल और फुटबॉल शामिल हैं।

छोटे पर्दे से शुरुआत करने के बाद मृणाल ठाकुर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उन्हें आखिरी बार एक तेलुगु-भाषा की रोमांस फिल्म ‘सीता रामम’ में देखा गया था, जिसमें दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना थे। इसके अलावा उन्हें सुपर 30, तूफ़ान, बाटला हाउस, लव सोनिया और घोस्ट स्टोरीज़ जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। उनकी हालिया रिलीज़ में कार्तिक आर्यन के साथ ‘धमाका’ और शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ शामिल हैं। मृणाल इंडस्ट्री में किसी को भी नहीं जानती थी। ऐसे में स्ट्रगलिंग कलाकार बनकर टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करना इतना आसान नहीं था।

 

एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा खुद किया था कि जब वह न्यू कमर थीं, तो उनके साथ अलग तरीके से बर्ताव किया जाता था। जिसके बाद वह कई बार घर जाकर रोने लगती थीं.साल 2018 में मृणाल ने फिल्म ‘लव सोनिया’ साइन किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को साल 2019 में सुपर 30 और बाटला हाउस में काम करने का मौका मिला। वही साल 2021 में शाहिद कपूर संग फिल्म जर्सी के मुख्य भूमिका में नजर आई थी अभिनेत्री।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *