देसी गर्ल ‘प्रियंका चोपड़ा और निक’ ने बेटी ‘मालती मैरी’ का दिखाया चेहरा , देखें वीडियो

देसी गर्ल ‘प्रियंका चोपड़ा और निक’ ने बेटी ‘मालती मैरी’ का दिखाया चेहरा , देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा साल 2022 में सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एक्ट्रेस के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने मिलकर नन्ही परी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

वहीं मालती के आगमन के बाद से ही फैंस उनका चेहरा देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। बताते चलें कि लंबे समय का ये इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रियंका ने बकायदा पोस्ट कर अपनी बेटी का चेहरा दिखा दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने खुद से बेटी (Priyanka Chopra Daughter) के चेहरे को रिवील कर दिया है और हर कोई मालती की क्यूटनेस पर फिदा हो गया है। फैंस, एक्ट्रेस के जरिए साझा किए गए वीडियो को लाइक करते हुए ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

इस क्लिप को पोस्ट करते हुए पीसी ने कैप्शन में लिखा है,’तुम पर बहुत गर्व है मेरी जान! @jonasbrothers को बधाई।’

प्रियंका के पोस्ट में एक तस्वीर भी है, जिसमें मंच पर तीन जोनस ब्रदर्स अपने वॉक ऑफ फेम सर्टिफिकेट के साथ खड़े दिख रहे हैं।

Nick Jonas ने पत्नी-बेटी पर लुटाया प्यार: वीडियो में निक जोनस को कहते सुना जा रहा है,’मेरी खूबसूरत पत्नी के लिए, आप पागलों में शांति हैं, तूफान में चट्टान हैं और मैं आपसे शादी करके बेहद खुश हूं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

यह सबसे बड़ा उपहार है। और मुझे तुम्हारे साथ पैरेंट्स बनना अच्छा लगा है।’ इसके बाद निक ने बेटी मालती की ओर वेव करते हुए कहा,’मालती मैरी, नमस्ते, मैं 15 साल में यहां वापस आने.

और अपने दोस्तों के सामने आपको शर्मिंदा करने का इंतजार नहीं कर सकता।’ये सुन प्रियंका चोपड़ा और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *