फरदीन खान पर टूटा अचानक दुखों का पहाड़, दर्द छलकाते हुए कहा – पहले पिता को खोया फिर अपने जुड़वां बच्चों को…

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार फिरोज़ खान के बेटे फरदीन खान काफी ज्यादा पॉपुलर एक्टर हैं। फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती हैं। एक्टर फरदीन खान ने कई बड़ी फिल्में की हैं। वहीं उन्हें एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ भी देखा जा चुका है। बता दें कि एक्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। ऐसे में वे अपने फैंस के साथ जुड़े नहीं रहते हैं। इसी के चलते फैंस उनसे जुड़ी हर एक खबर जानना चाहते हैं। हाल ही में फरदीन खान ने एक खुलासा किया है। जिसे सुनकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं।
आपको बता दें कि एक्टर फरदीन खान काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। एक्टर तकरीबन 10 साल से पर्दे से अलग हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने अपने खुलासे में कहा कि उनके पिता फिरोज़ खान के इस दुनिया से जाने के बाद उन्हें संभलने में बहुत समय लगा। इसके बाद एक्टर को अपनी हेल्थ की टेंशन रहने लगी। इसी दौरान वो फैमिली को बढ़ाना चाहते थे और बच्चे के बारे में सोचना चाहते थे।
जिसके चलते फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा ने अमेरिका जाकर IVF का रास्ता चुना और दो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने। जिसके बाद दोनों बहुत खुश थे। लेकिन भगवान को ये मंजूर नहीं था और फरदीन खान के दोनों बच्चे 6 महीने की छोटी उम्र में इस दुनिया से चले गए। फिर फरदीन खान की पत्नी नताशा ने कुछ सालों बाद एक प्यारी से बच्ची को जन्म दिया, जो उनके जीवन में खुशियां लेकर आई।
एक्टर का कहना है कि उन्हें एक और बच्चा चाहिए था फैमिली को पूरा करने के लिए। इसलिए नताशा साल 2017 में मां बनी और एक बेटे को जन्म दिया। फरदीन ने बताया कि इसी के चलते उन्हें बार-बार भारत से लेकर लंदन ट्रेवल करना पड़ रहा था। इसलिए वो फिल्मों पर ध्यान नहीं दे सके।
वहीं अगर बात करें फरदीन खान के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही फिल्म ‘विस्फोट’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म में वो रितेश देशमुख, प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा के साथ लीड रोल में रहेंगे। बता दें कि फरदीन 10 साल बाद सिल्वर स्क्रीन से वापसी कर रहे हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उनकी ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी।