“ऊ अंटावा” गाने पर नाचते हुए समांथा ने अक्षय कुमार को दिया झटका, वीडियो ने मचाया धमाल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा” ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। यह फिल्म तो सुपरहिट साबित हुई ही है, इसके साथ ही इसके गाने भी सुपरहिट रहे। पुष्पा फिल्म का सुपरहिट गाना “ऊ अंटावा” की गूंज अब भी बॉलीवुड में सुनाई दे रही है। फिल्म में इस गाने को साउथ की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) पर फिल्माया गया था और यह गाना बेहद ज्यादा लोकप्रिय हुआ था।
अब इसी बीच करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 7 (Koffee With Karan 7) में समांथा रुथ प्रभु बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ पहुंची, तो उन्होंने इस गाने पर अक्षय कुमार के साथ जमकर डांस किया। अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
समांथा रुथ प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ किया डांआपको बता दें कि हॉटस्टार में कॉफी विद करण सीजन 7 का तीसरा एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और साउथ इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु साथ में पहुंचे थे।
शो में दोनों मेहमानों ने खूब मस्ती मजाक की। अब शो के अंदर यह दोनों आए, तो धमाल होना तो बनता है। दरअसल, अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में दोनों जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
आप सभी लोग कॉफी विद करण सीजन 7 से जुड़ा हुआ यह वीडियो देख सकते हैं। इस वीडियो में किस प्रकार से साउथ की टॉप एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट फिल्म पुष्पा के गाने “ऊ अंटावा” पर अपना सिग्नेचर स्टेप करती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समांथा रुथ प्रभु का साथ अक्षय कुमार भी देते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार भी इस गाने पर जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों को ही इस गाने पर डांस करते हुए खूब इंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।
अक्षय कुमार ने समांथा को गोद में उठाकर की शो में एंट्री आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार और समांथा प्रभु का एक वीडियो सामने आया था, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। शो का एक प्रोमो सामने आया, जिसमें करण जौहर अपने गेस्ट अक्षय कुमार और समांथा को बुलाते हैं, तो खिलाड़ी कुमार अभिनेत्री को अपनी गोद में उठाकर शो में एंट्री करते हैं। शो के दौरान दोनों में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।
करण जौहर ने दोनों से पूछा सवाल करण जौहर ने एक विवादित किस्सा याद किया। होस्ट ने क्रिस रॉक-विल स्मिथ ऑस्कर थप्पड़ को याद करते हुए अक्षय कुमार से यह सवाल किया कि “अगर क्रिस रॉक ने टीना के बारे में मजाक किया, तो आप क्या करेंगे। अभिनेता ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि “मैं उनके अंतिम संस्कार के लिए पैसे का पेमेंट करूंगा।” आगे उन्होंने कहा था कि “कोई भी मिसेज खिलाड़ी के साथ ऐसा मजाक नहीं कर सकता है।”
वहीं करण जौहर ने समांथा से भी सवाल पूछा कि उनकी बैचलर पार्टी में वह किन दो बॉलीवुड एक्टर को इनवाइट करेंगी। समांथा ने इसका जवाब देते हुए कहा- रणवीर सिंह। अभिनेत्री का यह जवाब सुनकर अक्षय और करण दोनों ही हैरान हो गए थे। इससे यह साफ जाहिर होता है कि समांथा भी रणवीर सिंह की फैन हैं।