अर्जुन के होने के बावजूद भी अब तक इस चीज़ के लिए तरस रही है मलाइका, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

अर्जुन के होने के बावजूद भी अब तक इस चीज़ के लिए तरस रही है मलाइका, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिन पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी हर पोस्ट को पसंद करते हैं। वो अक्सर अपनी पोस्ट्स और रिलेशन को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बीच हाल ही में उनकी एक वीडियो सामने आई है। जिसमें मलाइका अपने प्रिंस चार्मिंग के बारे में पूछती नज़र आ रही हैं। उनकी ये वीडियो लोगों को हैरान कर रही है। जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि मलाइका ने अपनी ये वीडियो खुद शेयर नहीं की है, बल्कि इसे वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में मलाइका ने व्हाइट कलर का बेहद डीप नेक गाउन पहन रखा है। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है। वो इस दौरान सोफे पर बैठकर एक्ट करती दिख रहीं हैं। इसी बीच वो पूछती हैं कि उनका प्रिंस चार्मिंग कहां है। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

इस लेटेस्ट वीडियो पर मलाइका के फैंस ने जहां हार्ट और फायर वाला इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया है। साथ ही कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की है। लोगों ने कमेंट्स सेक्शन में लिखा, ‘आपके पास तो प्रिंस चार्मिंग हैं, फिर किसका इंतजार है’। इसके अलावा कुछ लोगों ने ये भी कहा, ‘आपकी बात सुनकर अर्जुन कपूर को बुरा भी लग सकता है’। इस तरह के कई कमेंट्स उनकी पोस्ट पर किए गए हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

अगर बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो मलाइका काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। जिसके बाद आने वाले दिनों में भी वो किसी फिल्म में नज़र आने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ में काफी बिजी हैं। वो काफी समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं। दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाई रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वे चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी कर लें। हालांकि, फिलहाल शादी को लेकर दोनों की कोई प्लानिंग नहीं है। वो अपने डेटिंग पीरियड को इंज्वॉय कर रहे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *