से’ @क्स की वजह से हैं अनिल कपूर जवान, खुद किया बड़ा खुलासा

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 7 के नए एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ है। इस बार शो में अनिल कपूर और वरुण धवन एक साथ नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो वीडियो होस्ट करण ने खुद अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया पर अकाउंट पर जारी किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह एपिसोड बेहद मजेदार रहने वाला है। शो के दौरान अनिल कपूर अपने जवान रहने का राज बताते दिखाई दे रहे हैं।
अनिल कपूर ने बताया जवां रहने का राज: कॉफी विद करण के इस एपिसोड में होस्ट करण सवाल करते नजर आए है। करण अनिल से पूछते हैं, वो कौन-सी तीन चीजें हैं जो आपको यंग महसूस कराती हैं? इसपर एक्टर हंसते हुए जवाब देते हैं, से’क्स, से’क्स और से’क्स। अपने सीनियर एक्टर से ये जवाब सुन वरुण अपनी हंसी को रोक नहीं पाए और जोर-जोर से हंसने लगे। इसके बाद अनिल कपूर कहते हैं, ‘यह सब स्क्रिप्टेड है।’
View this post on Instagram
वहीं, करण वरुण से पूछते हैं कि गपशप करने का जुनूनी कौन है और कौन सबसे ज्यादा गलत स्क्रिप्ट चुनता है? और अजनबियों के साथ छेड़खानी करने की आद्दत किसे है? इन सवाल पर हैरान होते हुए वरुण जवाब में अर्जुन कपूर का नाम लिया। इसपर अनिल ने कहते हैं, ‘भतीजा है वो मेरा।’ वहीं, प्रोमो के लास्ट में वरुण और अनिल एक डांसिंग फेस-ऑफ करते भी नजर आए देते हैं।
आलिया भट्ट को अपना कंपटीशन मानते हैं वरुण धवन: वहीं, एक दूसरे प्रोमो में वरुण धवन ने बताया कि वह इंडस्ट्री में किसे अपने कंपटीशन मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ एक एक्टर को अपना कंपटीशन समझता हूं और वो है आलिया भट्ट।’ उन्हें कहा कि सोसाइटी के तौर पर हमें यह स्वीकार करना शुरू करना होगा कि फीमेल एक्ट्रेस भी एक्टर से बड़ी हो सकती हैं।
View this post on Instagram
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘कॉफी विद करण 7’ का नया सीजन खूब धमाल मचा रहा है। करण के शो में गेस्ट बनकर आने वाले स्टार अपनी लाइफ से जुड़े सीक्रेट शेयर करते हैं। करण का ये शो बॉलीवुड सितारों के लाइफ से जुड़े खुलासों के लिए काफी पॉपुलर है। शो में फिल्मी सितारों की शिरकत होती रहती है, जिनसे करण जौहर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अजीबो-गरीब सवाल पूछते रहते हैं। शो प्रोमो देखने के बाद फैंस एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड हैं।