बलूचिस्तान में बाढ़ ने मचाया ऐसा कहर, कोक स्टूडियो का स्टार हुआ बेघर

बलूचिस्तान में बाढ़ ने मचाया ऐसा कहर, कोक स्टूडियो का स्टार हुआ बेघर

बलूचिस्तान में आई बाढ़ ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। बाढ़ के तेज पानी में वहाब का घर बह गया और परिवार समेत बेघर हो गए। फिलहाल अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस लोगों से उनकी मदद करने की अपील कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण बारिश और बाढ़ के चलते वहां के लोग मुश्किलों में हैं। यहां तक कि उनके पास भोजन ना के बराबर रह गया है। इतना ही नहीं प्रांत में कम से कम 225 लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच वहां से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक बेघर हुआ शख्स एक बच्चे को गोद में उठाए हुए है। लोग इस शख्स के लिए मदद और प्रार्थना की गुहार कर रहे हैं।

वहाब अली बुग्ती का घर बाढ़ में बह गया: दरअसल, यह शख्स कोई और नहीं बल्कि कोक स्टूडियो के जबरदस्त सिंगर वहाब अली बुग्ती हैं। ‘काना यारी’ जैसे सुपरहिट गाने देने वाले बुग्ती ने बलूचिस्तान में बाढ़ के कारण उन्होंने अपना घर खो दिया है। गायक की असहाय स्थिति को लोगों ने ट्विटर के माध्यम से जाना। बुग्ती बलूचिस्तान में आई बाढ़ की वजह से अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

फैंस लोगों से मदद करने की अपील कर रहे: जियो टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान में अचानक आई बाढ़ ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। बाढ़ के तेज पानी में वहाब का घर बह गया। वहाब परिवार समेत बेघर हो गए। फिलहाल अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस लोगों से उनकी मदद करने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं उसके बैंक की डिटेल्स भी कुछ लोग शेयर कर रहे हैं।

‘काना यारी’ गाकर दीवाना बना दिया था: बता दें कि वहाब अली बलूचिस्तान के नसीराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। कॉलेज की शिक्षा उन्होंने बलूचिस्तान की यूनिवर्सिटी से की है। वहाब शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा है। 2022 में वे टीवी सीरीज कोक स्टूडियो में नजर आए। उन्होंने शो में ‘काना यारी’ गाना गाकर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था।

बाढ़ से बलूचिस्तान में 225 लोगों की मौत: उधर बाढ़ के चलते पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 225 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्वेटा शहर के आयुक्त सोहेलुर रहमान बलूच ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 225 लोगों की मौत हुई है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *