अपने 100वें जन्मदिन पर गिरफ्तार हो गई महिला, कारण जानकार चौंक जाएंगे

अपने 100वें जन्मदिन पर गिरफ्तार हो गई महिला, कारण जानकार चौंक जाएंगे

पुलिस ने महिला की तस्वीर भी शेयर की है। बताया गया कि जीन बिकेटन नामक महिला को तब गिरफ्तार किया गया जब वे अपने कुछ खास दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जन्मदिन मना रही थीं।

जन्मदिन का मौका जीवन के कुछ खास पलों में से एक होता है और अगर किसी का 100वां जन्मदिन हो तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसका कितना बड़ा मतलब होता होगा। लेकिन कोई अपना 100वां जन्मदिन मना रहा हो और वह उसी दिन गिरफ्तार हो जाए तो हैरानी की बात होगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की एक महिला के साथ यही हुआ है कि वह अपने 100वें जन्मदिन पर अरेस्ट हो गई।

दरअसल, यह घटना ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया की है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्टोरिया पुलिस ने खुद इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए महिला की तस्वीर भी शेयर की है। बताया गया कि जीन बिकेटन नामक महिला को तब गिरफ्तार किया गया जब वे अपने कुछ खास दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जन्मदिन मना रही थीं।

यह भी बताया गया कि गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि यह खुद उस महिला की इच्छा थी। असल में महिला की उम्र सौ बरस होने वाली थी और वह कभी भी गिरफ्तार नहीं हुई थी और ना ही पुलिस के पास गई थी। उसने अपनी इच्छा में यही जताया था कि वह कभी गिरफ्तार नहीं हुई है। इसी के चलते उनके परिजनों ने महिला के लिए ऐसा ही इंतजाम कर दिया।

हालांकि महिला को थोड़ी ही देर में छोड़ भी दिया गया। यह सब तब हुआ जब महिला अपना जन्मदिन मना ही रही थी। पुलिस ने बताया कि तीन युवा कांस्टेबल विक्टोरिया के गार्डन्स रेजिडेंशियल में स्थित महिला के घर महिला के हाथ में धीरे से हथकड़ी लगाई और उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार घोषित किया गया। इसके बाद सबने मिलकर जन्मदिन मनाया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *