दरोगा की दरिंदगी : थाने में शराब पिलाकर 15 दिनों तक लड़की का किया रे’प, सहेली ने इस तरह किया था सौदा

प्रतापगढ़,उत्तर प्रदेश: inspector raped minor girl: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने में तैनात एक दरोगा के खिलाफ एक किशोरी को पहले थाने में बुलाकर जबरन शराब पिलाने और फिर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि न्यायालय के आदेश पर महेशगंज में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाले पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
15 दिन थाने में रखकर बार-बार करता दुष्कर्म: जानकरी के अनुसार आरोपी दरोगा का नाम महेंद्र सिंह है। इन पर आरोप है कि 15 दिनों तक किशोरी को थाने में रखा और इस दौरान शराब पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन आरोपी दरोगा के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। उसके बाद पीड़ित किशोरी के पिता ने कोर्ट में गुहार लगाई, फिर कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह के खिलाफ कदम उठाया गया। आरोपी दरोगा के खिलाफ शहर के महेशगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
सहेली ने सौदा कर दूसरे के हाथों बेच दिया था: inspector raped minor girl:आरोपी दरोगा पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल नाबालिक किशोरी को उसकी ही सहेली ने नौकरी का बहाना देकर उसका सौदा किया था। इसके साथ ही उसने किसी अन्य के हाथों बेच दिया था। परिजनों की जानकारी देने के बाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी दरोगा ने 15 दिनों तक किशोरी को थाने में शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता के पिता ने कोर्ट के सामने लगाई गुहार: नाबालिग किशोरी ने दरोगा की हैवानियत की कहानी परिजनों को बताई जिसके बाद नाबालिग पीड़िता के पिता ने पुलिस की मदद मांगी पर इंसाफ नहीं मिला। पीड़िता के पिता ने इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आरोपी दरोगा के खिलाफ न्यायलय से एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को आरोपी दरोगा के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया। आरोपी दरोगा महेशगंज थाने में ही तैनात था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।