से’ @क्स Video सामने आने के बाद पहली बार तोड़ी अंजली अरोड़ा ने चुप्पी, कह दी इतनी बड़ी बात

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा इन दोनों अपने लीक mms वीडियो को लेकर चर्चा में छाई हुईं हैं। कच्चा बदाम रील से फेमस हुई अंजलि इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग अंजलि को उनके इस वीडियो के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं। बहुत से लोग उन्हें बहुत बुरा भला भी कह रहे हैं। वही अंजलि का कहना है कि इस वीडियो में वो नहीं है।
एक इंटरव्यू में अंजलि ने इस वीडियो को फेक बताया था। साथ ही उस पर बात करते हुए काफी भावुक हो गई थी। उन्होंने बताया था कि इस लीक वीडियो के कारण उनके परिवार को बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है। अब हाल ही में अंजलि के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल समने आए हैं और उन्होंने एमएमएस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आकाश ने दिया अंजलि का साथ
अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल अपनी गर्लफ्रेंड को पूरा सपोर्ट करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की पूरी जानकारी है। उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे कभी कुछ भी नहीं छिपाया है। उन्होंने इस मामले में साइबर सेल में आरोपी के खिलाफ़ शिकायत भी दर्ज करवाई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अंजलि अरोड़ा से एक इंटरव्यू में ये सवाल किया गया था कि क्या उनके बॉयफ्रेंड को इस वीडियो के बारे में पता है? और अगर उन्हें पता है तो उनका क्या रिएक्शन था।
इस सवाल का जवाब देते हुए अंजलि ने कहा– इसके बारे में सबको पता है कि ये फालतू की चीज़ है। मेरे जो अपने है वो मुझ पर भरोसा करते हैं। अंजलि ने आगे बताया था कि आकाश ने, उनके मम्मी पापा और भाई ने सभी ने साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से कभी कुछ नहीं छिपाया है। वहीं आकाश भी उन्हें पूरा सपोर्ट देते हैं। बता दें कि आकाश और अंजलि एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है लेकिन कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है।
मुनव्वर फारुखी संग जुड़ा था नाम
बीते दिनों अंजलि अपने बॉयफ्रेंड आकाश के साथ मालदीव गई थीं। इससे पहले मई के महीने में अंजलि को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहां वो अपने बॉयफ्रेंड आकाश को रिसीव करने पहुंची थीं। दोनों ने एक दूसरे को प्यार से गले भी लगाया था। उनकी केमिस्ट्री देख फैंस को पता चल गया था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
गौरतलब है कि अंजलि भले ही आकाश को डेट कर रही हों लेकिन उनका नाम कॉमेडियन मुनव्वर फारुख के साथ भी जुड़ चुका है। दरअसल अंजलि और मुनव्वर फारुखी रियलिटी शो लॉकअप में साथ नजर आए थे। एकता कपूर के इस शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। खबरों की मानें तो इस शो के दौरान अंजलि और मुनव्वर एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि अंजलि मुनव्वर को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त मानती है। इस शो से अंजलि को काफी सफलता मिली है। वहीं शो को विजेता मुनव्वर फारुखी बने थे। अब फैंस अंजलि को किसी बड़े शो का हिस्सा बनते देखना चाहते हैं।