बच्चन परिवार की बहू ने खुलेआम खोल दी अभिषेक की पोल, कहा – वो बाकी मर्दों की तरह सख्त नहीं

बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शामिल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी हर किसी को पसंद आती है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। फैंस भी दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं। कपल की कई तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। जिस पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।
वहीं, कई लोगों के मन में ये सवाल आते हैं कि आखिर अभिषेक और ऐश्वर्या की मैरिड लाइफ के पीछे का राज क्या है। वे दोनों एक-दूसरे के साथ इतने खुश रहते हैं, इसके पीछे का सीक्रेट मंत्र क्या है। तो बता दें कि हाल ही में इससे जुड़ा ऐश्वर्या का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
सबसे पहले आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताएं, तो दोनों की मुलाकात फिल्म ‘धूम 2’ के सेट पर हुई। जहां पहले उनकी दोस्ती हुई। फिर उन्होंने फिल्म ‘गुरु’ भी साथ में की। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गई और उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। फिर आखिरकार साल 2007 में अभिषेक और ऐश्वर्या शादी के बंधन में बंध गए और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।
ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और अभिषेक के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वो काफी सभ्य हैं और उनकी यही क्वालिटी उन्हें पसंद है। साथ ही अभिषेक हमेशा अपनी शारीरिक स्थिति को लेकर चिंता करने वाले लड़कों में से नहीं हैं। यही उनकी सफल शादी का राज है।
एक्ट्रेस का कहना है कि दो लोगों के बीच रिश्ते में विश्वास सबसे अहम चीज है। कपल को एक-दूसरे पर भरोसा करना चाहिए। साथ ही अपने पार्टनर को अपना दोस्त बनाएं। जो आपकी मैरिड लाइफ को सफल भी बनाएगा और आप खुश भी रहेंगे।
आपको बता दें कि ऐश के अलावा अभिषेक भी अपने रिश्ते पर बात कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में ऐश की कितनी अहमियत है। अभिषेक ने कहा था कि वो अपने घर में सबके लाड़ले हैं। ऐसे में उन्हें कभी किसी चीज की जिम्मेदारी नहीं डाली गई। लेकिन जब ऐश उनकी जिंदगी में आई, तो उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझी और आज वो हैपिली मैरिड कपल की तरह एक साथ हैं।