इतने मिलियन संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस वाणी कपूर, बाॅलीवुड में अपने दम पर बनाई पहचान

इतने मिलियन संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस वाणी कपूर, बाॅलीवुड में अपने दम पर बनाई पहचान

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं वाणी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 21वीं सदी की एक्ट्रेस वाणी कपूर के आज लाखों करोड़ों फैंस है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इतना ही नहीं वाणी न सिर्फ खूबसूरत और ग्लैमरस हैं बल्कि टैलेंटेड भी हैं।

‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म से बॉलीवुड में किया था डेब्यू
उन्होंने साल 2013 में ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म वह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नज़र आई थी। वाणी की पहली फिल्म के हिट होते ही उनके लाखों फैंस दिवाने हो गए। इन दिनों वाणी की एक नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक्टिंग के साथ वाणी मॉडलिंग भी कर रही हैं। वहीं अपनी मेहनत और लगन से आज वाणी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।

375 मिलियन संपत्ति की मालकिन हैं वाणी कपूर
दिल्ली की रहने वाली 32 साल की एक्ट्रेस वाणी कपूर फिल्मों के साथ-साथ मॉडलिंग, फोटोशूट, एड भी करती हैं जिससे उनकी इनकम काफी दमदार है। खबरों के अनुसार, साल 2020 में वाणी कपूर की संपत्ति 9 करोड़ आंकी गई थी। वहीं नेटवर्थपीडिया के मुताबिक वाणी करीब 375 मिलियन संपत्ति की मालकिन हैं।

दिल्ली और मुंबई में है वाणी का अपना घर-
इतना ही नहीं वाणी का दिल्ली और मुंबई में अपना घर भी है। इसके अलावा कई महंगी कारों का कलेक्शन भी। खबरों के अनुसार, वाणी के सिर्फ देश में ही नहीं बल्किबाहर भी चल-अचल संपत्ति बनाई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

करियर-
वाणी के करियर की बात करे तो फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। इसके अलावा ‘बेफिक्रे’ और ‘वार’ फिल्म में भी वाणी नजर आ चुकी हैं। वार में इन्होंने ऋतिक रोशन के साथ काम किया था, और ‘बेफिक्रे’ वह रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हैं।

बहुत जल्द वाणी इन तीन फिल्मों में आएंगी नज़र
वर्क फ्रंट की बात करें को अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’, आयुष्मान खुराना के साथ ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ में नजर आने वाली हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *